उत्तर प्रदेश में इन दिनों जो कुछ हो रहा है,उसके ज़िम्मेदार चाहे जो भी हों पर एक बात खुल कर सामने आ गयी है की सत्ता का मजा ले रही बहुजन समाज पार्टी जिसकी मुखिया मायावती जी हैं सीधे रूप से न सही, पर कहीं न कहीं इनकी जवाबदेही बनती है,लेकिन मुखिया के खेवैया ब्रिजलाल न जाने क्यूँ पूरी सल्तनत को बचाने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं,अब कोई इन्हें जा कर बताये की लखीमपुर के निघासन थाने के भीतर इनकी वर्दी ने क्या गुल खिलाये और कोई इन्हें ये भी बताये की मिल्कीपुर से बिधायक आनंदसेन यादव ने कानून की पढाई कर रही २४ साल की दलित युवती के साथ क्या कुछ किया था !
बसपा के पिछले चार सालों के शासन काल में उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाला तीसरा बड़ा प्रदेश बन कर उभरा है,जहाँ पश्चिम बंगाल में २३३०७ संख्या रही वहीँ उत्तर प्रदेश इससे सिर्फ कुछ कम २३२५४ के साथ अपनी ज़ोरदार उपस्थिति दर्ज करता नज़र आया है!
खाकी और खादी ने महिलाओं को ही नही बल्कि मासूम बच्चियों तक को अपने हवस का शिकार जिस तेजी के साथ बनाया है उसे पढ़ कर आम आदमी का सर नीचा हो जाए,जिनके हाथों में महिलाओं की सुरक्षा का दायित्व होता है वही इनकी बोटियाँ नोचने को आतुर नज़र आते हैं,लखीमपुर की घटना ने तो पुरे प्रदेश के साथ ही देश तक को सोचने पर मजबूर कर दिया की हमारी पुलिस और कितना निचे गिर सकती है,१४ साल की मुस्लिम बच्ची के साथ पुरे थाने ने बलात्कार करने की कोशिश की या कोशिश में सफल रहे यह तो शासन जाने पर इस हैवानियत के गवाह ने जिस तरह से अपना बयान दिया है वह पुरे समाज पर एक ज़ोरदार तमाचा है !
खाकी की हनक और सनक ने १६ मई को प्रतापगढ़ की छोटी सादरी नामक जगह पर भी एक बच्ची के साथ बलात्कार किया,यहाँ २ पुलिस वालों ने एक लड़की को पुलिस थाने में ले जाकर बयान दर्ज करवाने के नाम पर वो कुछ किया जिसे हमारे समाज में सबसे दोयम दर्जे का अपराध मन जाता है,पर सिर्फ मने जाने से ही कुछ नही होता,यह उस खाकी पर सवाल खड़ा करता है जो जनता की सुरक्षा की कसमे खाते हैं.!
ये बात हुई खाकी की अब खादी ने क्या कुछ किया है वो भी जान लीजिये-
१-योगेन्द्र सागर-बिल्सी से बसपा के विधायक,आरोप है की २४ दिनों तक एक लड़की के साथ गैंग रेप किया और करवाया !
२-पुरुषोत्तम द्विवेदी-बांदा से बसपा के विधायक,एक लड़की को बंधक बना कर रखा और कई दिनों तक बलात्कार किया.!
३-आनंद सेन यादव-मिल्कीपुर से बसपा के विधायक और पूर्वमंत्री,आरोप है की २४ साल की दलित युवती के साथ बलात्कार !
४-भगवान् शर्मा-डिबाई से बसपा के विधायक,२८ साल की महिला के साथ बलात्कार का आरोप.!
तो ये है हकीक़त उस प्रदेश की जहाँ की मुख्यमंत्री अब तक की सबसे ताक़तवर महिला मुख्यमंत्री के रूप में दिखती है,जहाँ खादी और खाकी ने मिलकर महिलओं पर जुल्म की नई इबारत लिख डाली है,सत्ता के नशे में चूर और ऊपर से ले कर निचे तक बिकते थानों की पोल खोलती ये सच्चाई है,बाते कुछ भी हों पर तस्वीर तो हमारे सामने है,एक शेर याद आ रहा है...
'ज़ुल्म,सितम की इंतहा हुई,
सियासत के साथ वर्दी भी बेवफा हुई'
-मोहम्मद अनस
वर्दी तो दिन पे दिन दागदार ही होती जा रही है अनस भाई.....बहुत खूब लिखा है आपने.....!!
ReplyDelete